Sushant Singh Rajput Birthday: भाई को याद कर इमोशनल हुई श्वेता सिंह कीर्ति, कहा- मेरे बच्चे मुझे तुम पर गर्व है
बॉलीवुड (Bollywood) के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है. अगर सुशांत सिंह हम लोगों के बीच होते तो अपना 37वां जन्मदिन मनाते. सुशांत सिंह ने बॉलीवुड जगत में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर बहुत सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन अचानक उनके निधन ने सबको को हैरान कर दिया था. वहीं अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है साथ ही इमोशनल पोस्ट भी लिखा है.
आपको बता दें कि, श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) सोशल मीडिया पर भाई सुशांत सिंह राजपूत की फोटो शेयर कर अक्सर उन्हें याद करती रहती हैं. श्वेता सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में सुशांत सिंह बहन के बच्चों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं.
View this post on Instagram
श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट में लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई… आप जहां भी हों हमेशा खुश रहें (मुझे ऐसा लगता है कि आप कैलाश में शिव जी के साथ घूम रहे होंगे) हम आपको अनंत प्यार करते हैं अनंत शक्ति! कभी-कभी आपको नीचे देखना चाहिए और देखना चाहिए कि आपने कितना जादू किया है। आपने अपने जैसे सोने के दिल से इतने सारे सुशांत को जन्म दिया। मेरे बच्चे, मुझे तुम पर बहुत गर्व है और हमेशा रहेगा।. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) में हुआ था.